कोरिया फारेस्ट ने संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर जमाया कब्जा, धनपुर को 2-1 से हराया

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के बैकुंठपुर के भखार के हाई स्कूल ग्राउन्ड में संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को कोरिया फारेस्ट व रजौली धनपुर के मध्य खेला गया। इसमें कोरिया फारेस्ट की टीम ने धनपुर की टीम को 2-1 गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव और जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे और बैकुंठपुर विधायक के पीए दिनेश राजवाडे उपस्थित रहे।
भखार स्कूल स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच कोरिया फारेस्ट व धनपुर मध्य खेला गया। अतिथियों ने मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
इसके बाद मैच का शुभारंभ किया गया। मैच के शुरूआती क्षणों में ही कोरिया फारेस्ट की टीम को बढत मिला, जिसे खिलाडियो ने आखरी क्षणो तक बरकरार रखा। और अंतिम परिणाम तब्दील कर टीम को 2-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद दोनों टीमों के बीच संघषपूर्ण मुकाबला चलता रहा। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन सफलता कोरिया फारेस्ट की टीम को मिली।
मुख्य अतिथियो के द्धारा विजेता टिम कोरिया फारेस्ट को ट्रॉफी और 25 हजार नगद एव उप विजेता टिम धनपुर को ट्रॉफी व 20 हजार नगद का पुरस्कार दिया गया। प्राईज वितरण के दौरान मुख्य अतिथि वंदना राजवाड़े, विशिष्ट अतिथि वेदांती तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव, जनपद सदस्य पारस राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू, वर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय चिकनजूरी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कुडेली पारस नाथ राजवाड़े, संतोष साहू , जनपद सदस्य बाबी यादव, आमापारा सरपंच मोहित पैकरा, आयोजक समिति आमापारा, भाखार, बरपारा ,खुटरापारा, समस्त आयोजकगण मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours