डब्लूआरडी एसडीओ ने कटवाये पेड, कलेक्टर ने 72 नग लकडी सहित औजार कराया जब्त
बैकुंठपुर जल संसाधन विभाग कार्यालय का मामला
बैकुंठपुर।
सरकारी कार्यालय में बगैर अनुमति के पौधे कटाई के मामले में कलेक्टर कोरिया को सूचना देते हैं कलेक्टर ने नायब तहसीलदार एवं वन विभाग टीम को मौके पर तत्काल भेजा । जहां बैकुंठपुर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में 72 नाग नीलगिरी पौधे की सिल्ली मौके से जप्त किया एवं इनकी डालिया सहित पेड़ों की कटाई में आने वाले औजारो को भी जप्त किया । जबकि मौके पर वन विभाग और राजस्व को टीम को देखते हैं पेड़ों की कटाई कर रहे हैं आरा मिल संचालक के लोग मौके से भाग निकले ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार ने बताया कि हमारे द्वारा पूरी कार्रवाई और पंचनामा बनाकर कोरिया कलेक्टर को सुपुर्द किया जाएगा । इसके बाद आगे की कार्रवाई क्या करनी है यह वे ही तय करेंगी। उन्होंने बताया कि लकड़ी को जपती बनाकर वन विभाग के सुपूर्द कर दिया गया है। दूसरी ओर मौके से एक खेप लकड़ी ले जाने की भी बात सामने आई । क्योंकि जिस वक्त कटाई चल रही थी उसे वक्त महलपारा के एक आरा मिल संचालक का ट्रैक्टर और मिल का संचालक भी मौके पर मौजूद था।

वन विभाग की टीम रविवार की देर शाम आरा मिल में दबिस देने पहुंची तो वहां पर ना तो लकड़ी और ट्रैक्टर दोनो ही गायब मिला। जबकि कटाई स्थल पर खड़ी ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 16 सी क्यू 9284 एवं आरा मिल संचालक, जल संसाधन विभाग और आरा मिल संचालक के खिलाफ कोरिया कलेक्टर की कार्यवाई का इंतजार रहेगा।
क्या कहता है नियम
गैर इमारती पेड़ो की कटाई के लिए अनुमति लेकर सत्यापन कराना आवश्यक है। राजस्व भूमि पर पेड़ कटाई के लिए एसडीएम और वन भूमि पर पेड़ कटाई के लिए वन विभाग की अनुमति लेना आवश्यक है। भंडारण के लिए भी अनुमति लेना जरूरी हैं। लेकिन इस मामले में दोनो ही विभाग से अनुमति नही होने की बात भी जानकारो के द्धारा कही जा रही है। यह लकड़ी तस्करी का खेल लंबे समय से कथित आरा मिल संचालक के द्धारा किया जा रहा है।
क्या था पूरा मामला
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के जल संसाधन संभाग कार्यालय परिसर में रविवार को तीन हर भरे निलगिरी के पेडो को एक आरा मिल संचालक के द्धारा कटवाया गया । जिसमें बाद मामला प्रकाश में आते ही सब एक दूसरे पर कटाई का जिम्मा डालने लगे। जहा एक ओर जल संसाधन विभाग के एसडीओ अरुण कुमार निराला के द्धारा पेडो की कटाई कराया जाना पाया गया। जब मौके पर पहुॅच इसकी जानकारी लिया जा रहा था कि इस दौरान आरा मिल संचालक के द्धारा मामले को दबाने के लिए पैसे का प्रलोभन दिया जाने लगा। जिसके बाद कोरिया कलेक्टर को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद इन पर कार्यवाई की गई।
क्या बोले जिम्मेदार…..
अनुमति के बैगर कार्यावाई होगी
कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने जानकारी देने पर बताया कि मैं मामले की जानकारी लेती हॅू। यदि मामले में अनुमति नही ली गई होगी तो कार्यवाई की जायेगी।
आगे की कार्यवाई कलेक्टर करेंगी
नायक तहसीलदार सीराज अहमद अंसारी ने बताया कि हमारे द्धारा 72 नग लकडी जपत किया गया है। जिसे हमने वन विभाग के हवाले कर दिया है जबकि पूरी कागजी कार्यवाई कर आगे की कार्यवाई के लिए कोरिया कलेक्टर को सौप दिया जायेगा।

+ There are no comments
Add yours