खुलेआम हो रहा है अवैध कोयले का कारोबार, रोकने में प्रशासन नाकाम

Estimated read time 1 min read

भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियो के नाम भी आ रहे सामने

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के कोरिया कलेक्टर, एसपी कोरिया और वन विभाग को संज्ञान लेने की जरुरत है। कोयला उत्खनन के इस जोखिम भरे काम में बाल श्रमिकों से काम लिया जा रहा है बैकुंठपुर में अवैध कोयला का बाजार इस समय चरम पर नजर आ रहा है।
जिला मुख्यालय होने के बाद भी कोयला चोरों के हौसले बुलंद हैं बड़ी मात्रा में अवैध कोयला उत्खनन कार्य किया जा रहा है। मामले में न तो पुलिस, ना ही प्रशासन और न ही वन विभाग कार्यावाई करता नजर आ रहा है अब सारे जिम्मेदार विभाग के अधिकारियो ने इस पर चुप्पी क्यो साध रखा है यह प्रश्न बडा नजर आ रहा है।
कोरिया वनमण्डल अंतर्गत मुरमा, देवखोल, अंगा, पुटा, कटकोना, बसेर, झरिया सहित कई जंगलों में कोयला तस्कर सक्रिय हैं यहां तीन दर्जन से अधिक अवैध कोयला खदान है जो एसईसीएल के अंतर्गत पड़ता है। यह सभी खदानें बंद हैं। बावजूद इसके यहां पिछले कई सालों से अवैध कोयला उत्खनन जारी है।
एसईसीएल के कोयला खादानों में हो रहे अवैध कोयला उत्खनन में स्थानीय ग्रामीण मजदूर शामिल होते हैं मजदूरी के लालच में ये ग्रामीण अवैध तरीके से हो रहे उत्खनन में शामिल हो जाते हैं कई बार इन मजदूरों की जान भी जा चुकी है पिछले 2 दशक से चिन्हित स्थान होने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस सरकार के द्धारा इसे नही रोका गया। जबकि देखने में आ रहा है कि दोनो ही दलो में जिम्मेदार पदो पर बैंठे हुए कार्यकर्ताओ के द्धारा कोयले का उत्खनन कराया जा रहा है आज भाजपा के कुछ बडे नाम भी इसमें शामिल नजर आ रहे है कांग्रेस के कुछ पुराने कोयला तस्कर इनके साथ नजर आ रहे हैं।

वर्जन…..

मामले में कार्यवाई की जायेगी। किसी को भी अवैध कारोबार की अनुमति नही दी जायेगी।

रवि कुमार कुर्रे – एसपी कोरिया

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours