शिवपुर चरचा की नेताप्रतिपक्ष बनी लालमूनि
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका में अब नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव संभालेंगी। इस संबंध में उन्हें नियुक्ति का प्रमाण पत्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के द्वारा दिया गया । विदित हो कि 03 महीने पहले पार्षदों के अचानक पाला बदलने के कारण कांग्रेस के लालमुनि यादव अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग के दौरान हार गई थी जिस कारण उन्हे नगर पालिका का अध्यक्ष का पद खोना पड़ा था।

+ There are no comments
Add yours