लापरवाही…..दो साल लग गये चार शहरी हेल्थ सेंटर के जमीन आवंटन में
ठेकेदार की शिकायत पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के द्धारा जवाब-तलब के बाद सामने आया मामला
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के लिए वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार के द्वारा चार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बनाने की घोषणा की गई थी किंतु जिले के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का नतीजा यह रहा कि अब जाकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के लिए भूमिका आवंटन चिन्हित स्थानों पर किया जा सकता है। वो भी रायपुर से फटकार मिलने के बाद। विभाग की जानकारो की माने तो बड़े ही नियोजित तरीके से पिछले अधिकारियों ने निजी अस्पतालों के गठबंधन करके भूमि आवंटन को रोका हुआ था। क्योकि महलपारा में सरकारी अस्पताल बनने से कई निजि अस्पतालो को आर्थिक चोट आना था। जबकि इस सबंध में पूछे जाने पर तात्कालिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. आर एस सेंगर ने बताया कि उस समय हमारे द्धारा जमीन की मांग कलेक्टर से की गई थी। उसके बाद क्या हुआ मुझे नही मालूम।
वहीं पर 2024 में शासन के द्वारा चारों हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के निर्माण के लिए आवंटित बजट पर काम करने से ठेकेदार ने जब शासन को पत्र लिखा तो सारा खुलासा सामने आया कि अब तक जमीन का आवंटन ही नही हो सका है। वहीं पर भूमि का आवंटन न होने की कारण प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जिले से जवाब तलब करना पड़ा। उसके बाद वर्तामान जिला प्रशासन के सामने मामला सामने आया और चार केन्द्रो के लिए भूमि का आवंटन किया गया।
केंद्र और राज्य सरकार ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र और वेलनेस सेंटर को मंजूरी दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जमीन ही नहीं मांगी है। कोरोना के वक्त प्रशासन ने अस्पताल खुलवाने और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने दिनरात एक कर दिए वहीं स्वास्थ्य विभाग 02 साल से योजना को दबाए बैठा है। अफसर कहते हैं जमीन नहीं मिल रही, नजूल विभाग के अफसर कहते हैं कि जमीन मांगी ही नहीं गई है।
यह है उद्देश्य
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स खोलने के पीछे केंद्र सरकार की मंशा है कि सभी प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों अपग्रेड करके वहां प्राथमिक स्तर के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत सामान्य प्रसव से लेकर महिलाओं और नवजातों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इन सेंटर्स पर सभी प्रकार की जरूरी जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहने वाले इस सेंटर्स पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठाकर मरीजों की फ्री जांच कराएंगे।
यह सुविधाएं मिलेंगी सेंटर्स में
हेल्थ और डिलीवरी की सुविधा नवजात व बच्चों का इलाज किशोरों का इलाज परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग की सुविधा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों की जांच व परामर्श हीमोग्लोबिन, गर्भ, मलेरिया एवं टीबी की जांच
यहां बनने थे सेन्टर
जो 04 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स बनाए जाने की घोषणा की गई थी हैं उनमें बैकुंठपुर के वार्ड नं. 09 महलपारा, वार्ड नं. 02 भट्टीपारा, शिवपुर चरचा वार्ड नं 04. हाईवे रोड रेलवे स्टेशन एवं वार्ड नं. 09 कॉपरेटिव लाईन में शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है ।
डॉ. प्रशांत सिंह, मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया
कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द यह सेंटर्स शुरू करवाए जाएं जिससे आम जनता को इनका लाभ मिल सके। एक महीना पहले ही जिले के चारों शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के लिए भूमि का आवंटन हो गया है एवं इसकी जानकारी हमने उच्च अधिकारियों को दे दिए है। आगे की कार्यवाई के लिए नया प्रस्ताव भेजा जायेगा।

+ There are no comments
Add yours