चोटियां से बैकुंठपुर राज्यमार्ग को एनएच घोषित किये जाने सांसद ने लिखा पत्र
75 किमी एनएच 130 और एनएच 43 के बीच एक कारीडोर का निर्माण कराया जाये
बैकुंठपुर।
कोरबा सांसद और कोयला, खान व इस्पात संबंधी स्थायी समिति, महिला एवं बाल विकास सलाहकार ज्योत्सना महंत के द्धारा सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग किया है कि कटघोरा अंबिकापुर एनएच 130 के चोटियां से बैकुंठपुर (कोरिया) के एनएच 43 तक 75 कि.मी नए राष्ट्रीय राज्यमार्ग की स्वीकृति दिये जाने के लिए पत्र लिखा है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा और बैकुंठपुर जिले औद्योगिक जिले होने के साथ ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं। जहां आवागमन के लिए सड़क मार्ग ही एक मात्र साधन है। कोरबा से बैकुंठपुर मार्ग पर चोटियां की कोयला खदान, रानी अटारी, विजयपुर कोयला खदान संचालित हैं। इसी मार्ग पर सब से पुरानी कोयला खदान चिरमिरी भी स्थित है।
मार्ग पर यातायात का दबाव अत्यधिक है तथा एक मात्र विकल्प होने के कारण सभी की निर्भरता इसी मार्ग पर है। इस राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राज्यमार्ग बनाने से इस क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा जो इस क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होगी। साथ की एनएच 130 और एनएच 43 के बीच एक कारीडोर बन जाएगा। इसलिए निवेदन है कि चोटियां से बैकुंठपुर 43 कटनी गुमला मार्ग तक 75 किमी के राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राज्य मार्ग के रूप में स्वीकृति प्रदान किया गया।

+ There are no comments
Add yours