विधायक प्रतिनिधि ने जिला अस्पताल पहुॅच जाना मरिजो का हाल
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर विधायक के प्रतिनिधि रेवा यादव ने बुद्धवार को जिला अस्पताल बैंकुठपुर का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना। मौके पर विधायक पीए दिनेश राजवाडे भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि का स्वागत जिजला अस्पताल के अधिक्षक डॉ. आयुष जायसवाल ने किया। रेवा यादव ने सीएस को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। अस्पताल प्रबंधक से अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने, मरीजों के भोजन, दवा वितरण आदि के संबंध में विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए सभी का सहयोग जरुरी है।


+ There are no comments
Add yours