शिवपुर चरचा में हनुमान व राम मंदिर में चलाया सफाई अभियान
बैकुंठपुर।
साफ सफाई हो इसके लिए नगर पालिका ने युद्धस्तर पर इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीम मुख्य नगर पालिका अधिकारी वरिष्ठ कुमार ओझा के साथ लगातार शहर के सभी बड़े नालों व नालियों मंदिरो की साफ सफाई कराई जा रही है। इस समय युद्ध स्तर पर यह कार्य चल रहा है। वहीं गुरुवार को नगर पालिका ने राम मंदिर और हनुमान मंदिर की साफ सफाई कराया।

+ There are no comments
Add yours