जरूरतमंद और बेघरो के लिए शहरी आश्रय स्थल वरदान-सीएमओ

Estimated read time 1 min read

राज्य स्तर पर वर्ष 2023-24 के लिए मिला सम्मान

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा संचालित आश्रय स्थल शहरी आवासहीनो के लिए आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ स्थाई आश्रय प्रदान करता है। यह 50 बिस्तर वाला आश्रय स्थल बैकुंठपुर के प्रेम बाग में स्थित है। यह आश्रय स्थल शासन की दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित है। इस आश्रय स्थल में गरीबों को बुनियादी सुविधाओं जैसे पलंग, गद्दा, तकिया, चादर, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की सुविधा के साथ गर्मी ऋतु में आवास हीनों की सुविधा के लिए कूलर, वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई है ।

ठंड में बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ कंबल की व्यवस्था है। सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि में गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शयन कक्ष की व्यवस्था है। इसका सफल संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है । राज्य स्तर पर नगर पालिका की श्रेणी में वर्ष 2023-24 में शहरी बेघर के लिए आश्रय योजना घटक में समग्र प्रदर्शन हेतु राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं सफल संचालन हेतु सम्मानित किया गया ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने कहा यह शासन की जनकल्याणकारी योजना है। जिसके संचालन के लिए नागरिकों से अपील है कि वह इसमें सहयोग करें और जरूरतमंद या बेघर व्यक्ति दिखे तो वह तुरंत नगर पालिका को सूचित करें यह पहल शासन की जनकल्याणकारी योजना के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

168.8 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत शहर एवं वार्डाे के विकास कार्याे हेतु अधोसंरचना मद एवं 15 वित्त मद से 168.8 लाख के विभिन्न सी सी रोड व नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन अध्यक्ष नविता शिवहरे, उपाध्यक्ष आशीष यादव, समस्त पार्षद गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे, उप अभियंता निकाय के कर्मचारीयों के उपस्थिति में किया गया। भूमिपूजन के आलावा शहर के साफ सफाई एवं रोड लाईट, प्रधानमंत्री आवास योजना का भी निरिक्षण किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कर रहे हितगारहियो क़ो जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours