विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने गौरघाट हादसे पर जताई चिंता
तीसरे दिन भी जारी है गोताखोरो की जददोजहद
गौरघाट में डुबे युवक का अब तक नही चला कोई पता
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने गौरघाट में गत दिवस हुए हादसे के बाद प्रशासन से गौरघाट समेत सभी प्रर्यटन क्षेत्रो की सुरक्षा के कडी व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही उन्होने परिजनो को भी अपने बच्चो को अनुशासन में रखने की अपील की है उन्होने कहा कि बच्चे कहा जा रहे हैं इस पर मा पिता भी निगरानी रखें।
गौरतलब हो कि कोरिया जिले के पर्यटन केन्द्र गौरघाट जलप्रपात में गत बुधवार को पिकनिक मनाने गये 20 वर्षीय युवक के द्धारा झरने की उपर से लगभग 50 फीट नीचे जलप्रपात में छलांग लगाने के बाद युवक आज तक पानी के बाहर नही आ सका है। युवक की पहचान खड़गवां के दुबछोला, बड़कापारा निवासी राहुल आत्मज बलराम के रूप में हुई। जिले के चरचा थाना अंर्तगत आने वाले गौरघाट लापता युवक राहुल के द्धारा फन करने के चक्कर में जलप्रपात के उपरी से गहरे पानी में छलांग लगायाा था। घटना की जानकारी प्रशासन की गोताखोरो की टिम लगातैार मशक्कत कर रही है किन्तु युवक का कोई पता नही चल सका है। खबरे लिखे जाने तक कोई नई जानकारी नही मिली है।

+ There are no comments
Add yours