प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए विधायक भइयालाल राजवाडे बोले स्थानिय चुनाव में लहरायेंगे भाजपा का परचम

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

किरण देव सिंह देव को दोबारा छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने उन्हे बधाई देते हुए कहा कि किरण देव सिंह के पास ही कमान थी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है इसके लिए पार्टी की केन्द्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता और कार्यक्रम आधारित भाजपा में हम सभी मिलकर आने वाले दिनो में नगरीय निकाय और पंचायत पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है।

श्री राजवाडे ने कहा आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को कमल खिलाने का संकल्प के साथ साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह ही पंचायत चुनाव में भी जीत का परचम लहराएगे है। भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक जीत का क्रम बरकरार रखना है। उन्होने कहा कि प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और दोगुनी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours