भाजपा जिला पंचायत समेत नपं पटना व जनपदो के समर्थित प्रत्याशियों के नामो की घोषणा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कोरिया जिले में बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिले में तीनों निकाय में से एक के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए मण्डल चयन समिति एवं जिला समन्वय समिति द्वारा अनुमोदन पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला पंचायत सदस्य हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

जिला पंचायत कोरिया के क्षेत्र क्र. 1 से वंदना राजवाड़े, क्षेत्र क्र. 2 से सौभाग्यवती सिंह, क्षेत्र क्र. 3 से सुनिता कुर्रे, क्षेत्र क्र. 4 विनोद साहू, क्षेत्र क्र. 5 से गीता राजवाड़े, क्षेत्र क्र. 6 मोहित पैकरा, क्षेत्र क्र. 7 से रामप्रताप मराबी, क्षेत्र क्र. 8 से शिव कुमारी सोनपाकर, क्षेत्र क्र. 9 से विमला सिंह एवं क्षेत्र क्र. 10 से चुन्नी पैकरा को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जनपद क्षेत्र जगतपुर से ललिता खाखा, गदबदी से रानू सिंह, सलका से सुनिता चेरवा, नरकेली से सनमत राजवाड़े, बरपारा से सोनी राजवाड़े, कदमनारा से शिवभजन सिंह शाडिल्य, बुड़ार से आष्टी तिर्की, कटकोना से हुकुम साय, बरदिया से चन्द्रकली राजवाड़े, गिरजापुर से रामबाई, बंजारीडांड़ से जगनारायण सिंह, जिल्दा से प्रवेश सिंह, पोड़ी से अशोक जायसवाल, बारी से मीना मरकाम, बैमा से ओमप्रकाश सिंह, चिरमी से कृष्णकला के नामोें की अधिकृत घोषणा की गई।

नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी गायत्री सिंह को घोषित किया गया है। जबकि वार्ड पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्र. 1 से शंकर प्रसाद सोनी, वार्ड क्र. 2 से अहिबरन सिंह, वार्ड क्र. 3 से निर्मला पोया, वार्ड क्र.4 राकेश सिंह, वार्ड क्र. 5 गीता पोया, वार्ड क्र. 6 से रविशंकर शर्मा, वार्ड क्र .7 से प्रमिला सिंह, वार्ड क्र. 8 से परस राम साहू, वार्ड क्र. 9 सतेन्द्र सोनी, वार्ड क्र. 10 से ज्योति देवांगन, वार्ड क्र. 11 से तरूण जायसवाल, वार्ड क्र. 12 से रेखा वर्मा, वार्ड क्र. 13 सुनील यादव, वार्ड क्र. 14 से पूनम वर्मा, वार्ड क्र. 15 ओमप्रकाश सिंह के नामों की अधिकृत घोषणा की गई।

जनपद पंचायत सोनहत के भाजपा समर्थित उम्मीद्वारों की घोषणा की गई। जनपद क्षेत्र क्र. रामगढ़ से बृजलाल चेरवा, सोनहत से हीरामन सिंह, कुषाहा से ईष्वर राजवाड़े, केषगंवा से सोनिया राजवाड़े, पुसला से ओमेश्वरी राजवाड़े, कटगोड़ी से आलेष्वरी गौतम, भैंसवार से कलिता पैकरा, मंझारटोला से ज्योति सिंह एवं दांमुज से रामाधार चेरवा के नामों की अधिकृत घोषणा की गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours