इंद्रप्रस्थ स्कूल स्कूल में विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने ने किया झंडातोलन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को बैकुंठपुर के जूनापारा स्थित इंद्रप्रस्थ इग्लििश मेडियम हायर सेकंड्री स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने झंडारोहण किया। इसके बाद स्कूल के 1000 छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गायन वादन और नृत्य से शमा बांध दिया । इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक सत्यपाल सिंह, माताश्री अनिता सिंह और संचालक पुष्पेन्द्र सिंह, दिपक सिंह सहित संस्था के शिक्षक, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।


झंडारोहण के बाद बच्चों ने देशप्रेम से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रो को मुख्य अतिथियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेवा यादव ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र और संविधान में देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह दिन हमें हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के महान आदर्शों को संविधान के जरिए अंगीकार किया। प्रत्येक नागरिक देश की अखण्डता को बनाए रखने तथा देश-प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours