ठगी के अंतर्राजीय गिरोह का सरगना यूपी के मेरठ से गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कम रेट में जमीन समतली करण करने के नाम में अपने झासे में फसाकर सात लाख की इगी करने वाले गिरोह के आरोपियो को से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले मे बताया गया कि आरोपियो द्धारा खेत समतलीकरण करने के नाम खेत में ले जाकर शिक्षक को धमकी देकर उसका बैंक की पूरी जानकारी लेकर स्टेट बैंक बैकुंठपुर ले जाकर उसे डरा धमका कर उसकी जमा पूंजी को तोड्वाकर उसके खाते से 07 लाख रुपये निकलवाकर कर फरार हो गए।

जिसके बाद थाना बैकुंठपुर अंतर्गत पुलिस चौकी बचरा पोंडी क्षेत्र के रिटायर्ड शिक्षक अमीर साय पिता सीतला प्रसाद निवासी बचरापोड़ी को गत 08 जनवरी को आरोपीगणों जिस पर थाना बैकुंठपुर में आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 140(3), 318, 308 (5), 61/1 का अपराध पंजीबद्ध कर कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल पतासाजी हेतु टीम रवाना किया। जिस पर स्पेशल टीम ने टावर डंप के आधार पर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर पहुँच कर लोकल टीम को लेते हुए रात्रि में दबिश दिया जिस पर आरोपीगणों के महिला परिवारके सदस्यों पथराव करने पर आरोपी फरार हो गये, जिस पर पुनः टीम के प्रयास से आरोपी आदिल पिता मकबूल उम्र-38 वर्ष निवासी रामराज को गेस्सुपुर चौकी हसनपुर थाना भवनपुर जिला मेरठ से गिरफ्तार कर आरोपी से 71,800 रुपये एक नग मोबाइल जप्त कर पूछताछ में अन्य आरोपी के शामिल होने पर पता तलाश दौरान उनके फरार हो जाने से आरोपी को मेरठ से लाया गया है अन्य आरोपीगणों का पता तलाश किया जा रहा है, गिरफ्तार आरोपी का जिला गरियाबंद थाना पांदुला एवं गढ़ा मुक्तेश्वर थाना जिला हापुड़ में भी पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours