शर्मा अस्पताल पर कार्यवाई करने में स्वास्थ्य विभाग की आनाकानी
रसूखदार अस्पताल पर कार्यवाई नही…..पिडितो को न्याय का इंतजार हुआ लम्बा
बैकुंठपुर।
कोरिया जिला मुख्यालय में रासुखदार निजी अस्पताल के कई अवैध कार्याे पर जिला प्रशासन एवं जिम्मेदार विभाग के द्वारा इस तरीके से आंखें मु.दी गई है कि विगत कई वर्षों में लगातार इन पर कई गंभीर आरोप लगे है। जिनमें जांच भी पूरी हो गई किंतु इसके बावजूद इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है।

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के महलपारा स्थित डॉ. शर्मा अस्पताल पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगे जिनमें अस्पताल संचालक पर स्मार्ट कार्ड में लाखों का घोटाला जिस कारण विगत चार वर्षाे से आज तक अस्पताल में र्स्माअ सुविधा दोबारा नही मिल सकी है। वही पर दूसरे बडे मामले में बैगर अनुमति के कोविड के दौरान करोना पॉजिटिव व्यक्ति का इलाज किया एवं इलाज के दौरान उसकी मौत होने के मामले में जांच पर जांच कराई गई उसके उपरांत आज तक कार्रवाई नहीं की गई है

जबकि इस मामले मे असपताल संचालक पर गैर इरादतन मौत के मामला दर्ज कराने तक की बात जाच अधिकारियो द्धारा अपने रिर्पाेट में लिखी गई थी वही पर इनके एनेस्थीसिया के डिग्री की भी एक डाक्टर द्धारा शिकायत की गई है जिस पर भी इन पर कार्यवाई की तलवार लटकी हुई है। अब देखना होगा कि आखरी इन पर कार्यवाई कब हाकती है या फिर फाइल सरकारी है यू ही दिन कटते रहेंगे।




+ There are no comments
Add yours