अवैध रेत परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई….छह वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी

Estimated read time 0 min read

छह वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी

कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनिज (रेत) उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील बैकुंठपुर एवं पटना क्षेत्र में की गई।गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ बैकुंठपुर एवं पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।


जप्त किए गए वाहनों की जानकारी सीजी 16 सी.एन. 9778, ट्रैक्टर मालिक समीर जायवाल, सीजी 15 ए.सी. 5642 मिनी ट्रक मालिक रोशन राजवाड़े, सीजी 07 सी.ए. 8404 मिनी ट्रक मालिक रमेश चंद्र साहू, महिन्द्रा ट्रैक्टर (सोल्ड) मालिक चंद्रमणी, सीजी 15 सी.एम. 9082 मिनी ट्रक मालिक राजू साहू तथा सोनालिका ट्रैक्टर (सोल्ड) के मालिक भूपेन्द्र राजवाड़े हैं।

इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours