बैकुंठपुर में पखवाडे भर बाद तेज हवाओ संग बारिश ने दी दस्तक, भीष्ण गर्मी से अब मिलेगी राहत
तेज हवा और बारिश से बस स्टेंड के सामने गिरा बडा पेड
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर सहित पूरे क्षेत्र में लोगों ने राहत की साँस ली है। जहां सूरज के तेज तपन के कारण लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे थे वहीं, अब बारिश होने के बाद ठंडक महसूस हो रही है। आज यानी रविवार को भी जिले के कई हिस्सों में बारिश की हुई। रविवार की दोपहर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश हुई है। वहीं, 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। आज की बारिश मानसून की एंट्री की बारिश मानी जा रही है। है। 15 जून को दक्षिण-पूर्वी मानसून की सक्रियता से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

जिले में रविवार की सुबह झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अधिकतम पारे में भी करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। जिलेवासियों को पिछले दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को मौसम अचानक बदल गया। इसके बाद दोपहर में झमाझम बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लगातार बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक बनी रही और जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिली।


+ There are no comments
Add yours