महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को कोरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। मामले में मिी जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना सोनहत आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 10.08.2025 को यह अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी इसका पति काम करने बाहर गया हुआ था कि रात्रि करीब 10 बजे गांव का ही अजीत सिंह पिता चितनारायण सिंह इसके घर का दरवाजा खटखटाया तो यह दरवाजा खोली, तब अजीत सिंह इसका हाथ पकड़ कर मुंह को दबाकर घर से दूर जंगल में ले गया एवं वहां पर इसके साथ गलत काम बलात्कार काम करना बतायी ।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सोनहत में अपराध की धारा 64(1) बी.एन.एस कायम किया गया। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया रवि कुमार कुर्रे ने आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया। प्राप्त निर्देशों के पालन में प्रकरण के आरोपी अजीत सिंह पिता चितनारायण सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धनपुर चौकी रामगढ़ को 24 घंटे के भीतर थाना सोनहत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक हेमंत अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अमरलाल टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक लूना सिंह एवम आरक्षक विमल जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours