गौ विज्ञान परिक्षा की प्रगति में सरगुजा को गति लाने संभागीय प्रभारी रेवा यादव ने दिये निर्देश
बैकुंठपुर।
गौ विज्ञान परीक्षा के संभागीय प्रभारी रेवा यादव द्धारा सरगुजा जिले के अंबिकापुर में गौ विज्ञान परीक्षा को लेकर सरगुजा जिले के शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा एवं सरगुजा जिले के नोडल अधिकारी करन सिंह से मुलाकात कर गौ विज्ञान परीक्षा के प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने कहा कि आगे काम में कैसे तेजी आए ।
रेवा यादव ने कहा कि सरगुजा जिले में शत प्रतिशत बच्चों का पंजीयन कैसे हो इस पर विचार किया गया और आगे के लिए रणनीति तय हुई । हम सभी स्कूलों तक कैसे पहुंचे एवं प्रचार प्रसार भी सभी स्कूलों तक हो । इस पर जोर देना होगा।


+ There are no comments
Add yours