जामपारा में दूर्गापूजा पर जिलास्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Estimated read time 0 min read

करमा व भक्ति गीतो पर आधारित होगी डांस प्रतियोगिता

एक नारियल एवं माता के लिए चुनरी होगी पंजीयन फिस

बैकुंठपुर।

दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में इस बार धनेंद्रश्वर महादेव शिव शक्ति पीठ जामपारा की ओर से विशाल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए पूजा समिति के प्रमुख अमित चिकनजूरी ने बताया कि जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर को शाम 07 बजे से किया जा रहा है । प्रतियेगिता में गाने के बोल करमा गीत एवं भक्ति गीत होने की शर्त रखी गई है । जबकि यहां पर प्रतिभागियों के लिए कोई भी फिस शुल्क नहीं रखा गया है प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर केवल एक नारियल एवं माता के लिए एक चुनरी लानी होगी और उनका पंजीयन हो जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले पर 11000 नगद द्वितीय स्थान के लिए 7100 एवं तृतीय स्थान के लिए 5100 नगर पुरस्कार एवं 31100 और 1100 की राखी राशि भी रखी गई है । उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में माताएं बहने प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजको उत्साह वर्धन करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours