सेवा पखवाड़ा में किसान मोर्चा कोरिया ने सभी मंडलो में पौधा वितरण व रोपण किया
बैकुंठपुर।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरिया किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम कोरिया जिले के सभी मंडलों में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश्वर रजक के नेतृत्व में किसानों को 75 पेड़ वितरण एवं वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल साहू जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू किसान मोर्चा के महामंत्री शिवचरण साहू किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गण भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण एवं विभिन्न मंडलों के किसान उपस्थित रहे।



+ There are no comments
Add yours