मानसून की विदाई से पहले आफत की बारिश
बैकुंठपुर।
एक तरफ जहां मानसून विदाई की ओर है, वहीं जाते-जाते तरबतर कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 48 घण्टो में जिले में हल्की मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य व उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके असर से 24 सितंबर के बाद सेे तेज बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां बढी है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर तक फैले चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा हुआ है। इसका असर ओडिशा से लेकर तेलंगाना तक दिखाई दे रहा है, जहां द्रोणिकाएं सक्रिय हो गई हैं। इसके अलावा 25 सितंबर को एक और नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। जिससे प्रदेश का मौसम और प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

+ There are no comments
Add yours