बैकुंठपुर के शहिद वीर नारायण वार्ड में पार्षद के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंर्तगत साफ-सफाई

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

गुरुवार को बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 17, शहिद वीर नारायण में कर्मचारी, पदाधिकारी एवं नपाध्यक्ष नविता शिवहरे के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का अंर्तगत साम सफाई किया गया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, शिल्पी गुप्ता, इंजीनीयर अनामिका एक्का, पार्षद अनिल खटिक, ठेकेदार रजनिश गुप्ता सहित दर्जनो की संख्या में नपाकर्मी और आम लोग मौजूद रहे।

पार्षद शिल्पी गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता सेवा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी की जयंती तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वार्डों की सफाई रोड नालियों की सफाई और स्वच्छता से जुड़े हुए मुद्दों को हल करना है इसी इसी क्रम में गुरुवार को श्रमदान कर सफाई की गई । सभी ने साथ झाड़ू लगाकर सफाई कार्य में हिस्सा लिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।

कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा कि साफ-सफाई एक सेवा के समान है, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छ समाज से आसपास का वातावरण भी सुखद और सकारात्मक बनता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours