हमारे लिए भाजपा कार्यालय किसी देवालय के समान-देवेन्द्र तिवारी
बैकुंठपुर।
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के पुराने भाजपा कार्यालय के स्थान पर बनाए जा रहे हैं नवीन भाजपा कार्यालय को आगामी एक वर्ष के भीतर पूरा करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के द्वारा उम्मीद जताई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय का हम कार्यकर्ताओं के प्रेरणा, ऊर्जा और शक्ति केंद्र का पुनर्निर्माण हो रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लल्द ही हम नए कार्यालय में प्रवेश करेंगे। भाजपा के इतिहास उसके सेवा कार्यों से निरंतर प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ाना है। उन्होने हमारे लिए कोई भी भाजपा कार्यालय किसी देवालय या मंदिर से कम नहीं है। कोई भी भाजपा कार्यालय सिर्फ इमारत नहीं है, यह मजबूत कड़ियां है जो पार्टी को जमीन से जनअपेक्षाओं से जोड़े रखती है।






+ There are no comments
Add yours