मौसम विभाग ने कोरिया में अगले दो दिनो में बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन बारिश के लिए मौसम विभाग ने कोरिया जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। इसके साथ ही 30-40 किमी.की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट गत दिवस जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मॉनसूनी गतिविधियों में फिर वृद्धि हो सकती है। इसकी वजह बताते हुए विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में वृद्धि के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours