तीन दशको की मांग हुई पूरी……भईयालाल राजवाड़े ने धनुहर नाला पर उच्चस्तरीय पुल का किया भूमिपूजन

5 करोड की लागत से बनेगा पुल…..बैकुंठपुर विधायक के प्रयास से लोगो को मिली बडी सौगात
बैकुंठपुर।
लोक निर्माण संभाग सरगुजा की ओर से कोरिया के बैकुंठपुर से बिलासपुर मार्ग पर स्थित धनुहर नाला पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन पूर्व कैबिनेट मंत्री और बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े के हाथो हुआ। विधायक ने बताया कि इस उच्च स्तरीय पुल 502.70 लाख की लागत से बनाया जाएगा। पुल के निर्माण से बैकुंठपुर और बिलासपुर के बीच का आवागमन आसान हो जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक भईयालाल राजवाड़े ने इस पुल को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता को इस नाले को पार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के मौसम में। इस पुल के बन जाने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि यह क्षेत्र के व्यापारिक और विकास को भी गति देगा। श्री राजवाड़े ने परियोजना को स्वीकृति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला-पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, सौभाग्यवती सिंह कुसरो शिवकुमारी सोनपाकर, सुषमा कोराम, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, मनसुख सरपंच दिलकुवर, अमरपुर सरपंच लालमन सिंह, पोंटेडांड सरपंच चंद्रशेखर सिंह, डोहड़ा सरपंच लक्षमण सिंह, प्रताप सिंह, राजु सिंह, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष काशी प्रसाद साहू, शरद सिंह, कृष्ण कुमार राजवाड़े, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बसंत पाल, जगदीश सिंह, सुखदेव पैकरा, लल्लू मिंज, संतकुमार यादव, महेंद्र पैकरा, हंस लाल कुर्रे, रामनारायण सोनवानी, दिलीप सोनपाकर, शिवकुमार राजवाड़े, सहदेव सिंह और सेतु निर्माण कार्य भूमि पूजन में उपस्थित पीडब्ूडी इंजीनियर उपस्थित रहे।
यातायात होगा सुगम, आम लोगों को मिली राहत
धनुहर नाला पर संकरी पुल होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भारी वाहनों का आवाजाही होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी होती थीं। जलभराव और अव्यवस्थित मार्ग के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। अब इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों, वाहन चालकों को राहत मिलेगी और बैकुंठपुर-बिलासपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा।
हादसो की समस्या से मुक्ति मिली – रेवा यादव

अब क्षेत्रवासी जल्द ही इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत होते देखेंगे, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। अब लोगों को हादसो की समस्या से मुक्ति मिली वहीं वाहनों का आवागमन भी सुगम होगा।
समाज को मिलेगा लाभ-देवेन्द्र तिवारी

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। हमारी भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हर आवश्यक अधोसंरचना को समय पर पूरा किया जाए।
विधायक जी के प्रयासो की सफलता – बसंत राय

भाजपा नेता बसंत राय ने कहा कि विधायक जी के अथक प्रयासो से मिली पुल निर्माण होने के बाद लोगों को बडी समस्या से निजात मिलेगा। दशको से यह पुलिया पर लगातार एक्सीडेंट हो रहे थे अब इससे मुक्ति मिलेगी।
व्यापारियो को मिली बडी राहत – सुवैज अहमद

अब सरकार द्वारा इस नदी पर उची पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद क्षेत्र वासियो की समस्या से निजात तो मिलेगी । साथ ही साथ लोगो को जानो माल के हो रहे नुकसान अब बंद होगी । जिससे व्यापारियो को बडी राहत मिलेगी।
जल्द निर्माणकार्य होगा शुरू – अमित चिकनजूरी

वर्तमान भाजपा सरकार एवं स्थानिय विधायक जी का आभार। उनके ही प्रयासो से इस हादसो के नाले पर बडी पुल का निर्माण संभव हो सका। शासन ने ब्रिज के निर्माण हेतु 05 करोड़ रुपए का बजट पास किया है जल्द ही इसका निर्माणकार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
हर साल सैकडो हादसे अब नही होंगे – गोपाल राजवाडे

क्षेत्र में पिछले 04 दशको से नाले पर उच्चस्तरिय पुल का निर्माण नही होने के कारण विगत वर्षो में धुनहर नाला की वर्तमान पुलिए पर हर साल सैकडो की संख्या में हादसे होते आ रहे हैं। अब बिलासपुर बैकुंठपुर मार्ग पर आम लोगो के साथ साथ व्यापारियो के जानोमाल की रक्षा होगी।

+ There are no comments
Add yours