एसआईआर सर्वे में खुलासा! हजारों शहरी मतदाताओं के नाम सूची से होंगे गायब
बैकुंठपुर नपा क्षेत्र में प्रारम्भिक दिनो में सर्वे के दौरान 30 से 35 फिसद तक गायब मिल रहे मतदाता
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बीएलओ अधिकारी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 4 नवंबर से गहन पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है। इसके तहत राज्य के सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित किए जा रहे हैं। बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र में एसआईआर कर रहे कर्मियो की माने तो प्रारम्भिक दिनो में एसआईआर सर्वे के दौरान 30 से 35 फिसद तक मतदाता गायब मिल रहे हैं। जिसमें 10 फिसद नौकरी पेशा लोग होने की बात कही जा रही है जबकि बाकि के बारे तरह तरह बाते की जा रही हैं। वही पर बैकुंठपुर शहर के तीन से चार मोहल्ले पहले से ही जिला प्रशासन के रेडार पर जिसमें डबरीपारा, रामपुर, जूनापारा, नरसिंहपुर, नरकेली व मजगवॉ की कई लेबल पर प्रशासन द्धारा जॉच कराई जा चुकी है। वर्तमान में भी माना जा रहा है कि इन्ही क्षेत्रो में बडे पैमाने पर एसआईआर में नाम कटने वालें हैं।
दूसरे प्रदेश से आए लोगों की बढ़ी परेशानियां
कोरिया जिले में बडी संख्या में बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आकर रहने वाले लोगो के लिए अब परेशानी बढने जा रही है। इसमें 2003 की मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं का मिलान किया जा रहा है। बीएलओ से मिली जानकारी के अनुसार एसआईआर से दौरान कई मतदाताओं के नाम नहीं मिल रहे, इसमें कई महिलाएं दूसरे प्रदेश या जिले से शादी कर पहुंची। पुष्टि के लिए मायके माता-पिता के रेकॉर्ड वगैरह को मंगाकर चेक किया जा रहा है। वहीं, कुछ ऐसे भी मामले हैं, जिसमें मतदाता पहले दूसरे एरिया में रहते थे, अब जगह बदल ली है, जिससे उनका बूथ बदल चुका है। उनके भी नाम खोजने में दिक्कतें आ रही है। इसके लिए बीएलओ ऐप के जरिए उनकी सूची देखी जा रही है।
इस तरह 2003 की सूची में खोजें नाम
मतदाता को 2003 की सूची में अपने नाम का मिलान करने के लिए कार्यालय मुय निर्वाचन पदाधिकारी के पेज में जाएं। नीचे में इसमें मतदाता सूची 2003 दी गई है, उसे क्लिक करें। इसके बाद जिला के ऑप्शन में सलेक्ट करे, विधानसभा चयन करें, फिर मतदान केंद्र के नाम पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र
एसआईआर के लिए नागरिक अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। मतदाता अपने मोबाइल फोन पर ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड कर या वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओव्ही डॉट इन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं। समस्या पर मतदाता टोल-फ्री नंबर 1950 पर फोन कर या अपने बूथ लेवल अधिकारी से सहयोग ले सकते हैं।
7 फरवरी 2026 को अंतिम सूची का प्रकाशन
मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर गणना चरण, 9 दिसंबर को ड्राट मतदाता सूची का प्रकाशन, 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक, 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन, 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

+ There are no comments
Add yours