विधायक भईयालाल बोले-एसआईआर से कटेंगे फर्जी मतदाताओं का नाम……जिले भर में 298 बीएलओ 02 लाख़ 11 हजार 688 वोटर्स का कर रहे एसआईआर

Estimated read time 1 min read

जिले भर में 298 बीएलओ 02 लाख़ 11 हजार 688 वोटर्स का कर रहे एसआईआर

बैकुंठपुर।

वहीं, बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में गत दिवस कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण का मकसद मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाना है, ताकि मृत व्यक्ति, जो लोग दूसरे स्थानों पर जा चुके हैं या जिनके नाम दो बार लिखे गए हैं, उन्हें हटाया जा सके और योग्य नागरिकों के नाम जोड़े जा सकें।

संवेदनशील पात्रता की स्थिति में एसआईआर भेजेगा नोटिस बैठक में बताया गया कि जिन लोगों की योग्यताएं संदेहास्पद पाई जाएंगी, उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस भेजा जाएगा। फिर, उनका पक्ष सुनने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। जो लोग गणना प्रपत्र भरने से चूक गए हैं, वे दावा-आपत्ति की अवधि में फार्म-6 और एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र भरकर अपना नाम सूची में जोड़ सकते हैं। कलेक्टर ने कहा, यह पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि वे इसमें सक्रिय सहयोग दें। मतदाता मदद के लिए हेल्पलाइन पर करें संपर्क किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने 1 जनवरी 2025 की तिथि में प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या बताई थी। इनमें पुरुष 1050073 मतदाता, 106608 महिला मतदाता और 07 तृतीय जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चरण में बूथ स्तर अधिकारियों को घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की जांच करने और नए मतदाताओं के आवेदन स्वीकार करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसआईआर के लिए कोरिया में 298 बीएलओ हर परिवार से गणना प्रपत्र फॉर्म भर रहे हैं। इसमें मतदाता की व्यक्तिगत जानकारी और पात्रता की पुष्टि की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours