भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने प्रखर गुप्ता

Estimated read time 1 min read

भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी अरशद खान को मिली। भाजपा ने विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के सहमति से युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दिया।

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी – भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रखर गुप्ता को बनाया गया है। जबकि जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, जिला महामंत्री मनोज साहू, साक्षी सिंह, को बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी – जिलाध्यक्ष रीता यादव, प्रदेश कार्यसमित सदस्य नविता शिवहरे, रमावती राजवाड़े, धर्मवती राजवाड़े, विशेष आंमत्रित सदस्य वंदना राजवाड़े को बनाया गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी – जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी – जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, जिला महामंत्री राय सिंह को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी – जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज सोनवानी, महेन्द्र कुर्रे को बनाया गया है। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी – जिलाध्यक्ष अशरफ खान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरशद खान, परमजीत कौर को बनाया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours