न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी……ये राजनीतिक नहीं गरीब मजदूर के हक की है लड़ाई-गुलाब कमरो
मनरेगा बचाओ अभियान, कांग्रेस ने किया कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रर्दशन…….कांग्रेस बोली भाजपा के मंसूबों को कांग्रेस करेगी विफल
बैकुंठपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज कलेक्टर कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और मनरेगा मजदूर शामिल हुए। पूर्व विधायक एवं धरना प्रदर्शन प्रभारी गुलाब कमरो ने चेतावनी दी कि ने स्टेटस की माली हालत क्या है, दो-दो साल में 01 रुपए का विकास नहीं करवा पा रहे। लाखों करोड़ रुपए का कर्जा है। 40 प्रतिशत खर्च सरकारें दे नहीं सकती। अब तो वह स्थिति हो गई कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। इसका सीधा सा मतलब है मनरेगा का काम होगा ही नहीं। आप मनरेगा बंद करना चाहते हो।
जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को मनरेगा में किए गए बदलावों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मजदूरों को काम, मजदूरी और जवाबदेही की गारंटी मिलनी चाहिए। जो आने समय में भाजपा सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला बोले कि मनरेगा को कमजोर कर मोदी सरकार गरीबों की रोज़ी-रोटी पर सीधा हमला कर रही है। यह लाखों गांवों और करोड़ों मजदूरों के अधिकारों की खुली लूट है। केंद की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप में परिवर्तन कर योजना को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस विरोध कर रही है।
कांग्रेस नेता अशोक जायसवाल ने कहा कि राम जी के नाम की आड़ में मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना बनाई जा रही है, जो सीधे तौर पर गरीब और मजदूर वर्ग के हक पर हमला है। मनरेगा को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। उन्होने कहा रोजगार की कानूनी गारंटी देने के बजाय अब उसे योजनाओं में समेटने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस नेता वेदांति तिवारी ने कहा कि राम जी के नाम की आड़ में मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना बनाई जा रही है, जो सीधे तौर पर गरीब और मजदूर वर्ग के हक पर हमला है। उन्होंने इसे गरीब मजदूर के अधिकारों की लड़ाई बताते हुए सरकार से जवाब मांगा।
धरने को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश राजवाडे ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 वर्षों से चली आ रही इस योजना को भाजपा सरकार बंद करने की तैयारी में है।
कांग्रेसी नेता व जनपद बैकुंठपुर के सभापति राजू साहू ने कहा कि अभी देश को समझ में नहीं आ रहा है, केवल महात्मा गांधी का नाम हटाने का सवाल नहीं है। राम जी के नाम की आड़ लेकर, देश को भ्रम में डालकर इस मनरेगा को ही समाप्त करने की योजना है। नई योजना में कानून की गारंटी रोजगार की बजाय स्कीम बना दी।
बैकुंठपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष आशिष यादव ने कहा कि मजदूरों के साथ किसी भी तरह का कुठाराघात स्वीकार्य नहीं होगा और पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होने कहा कि मनरेगा में बदलाव के फैसले को मजदूरों के लिए जहर के घूंट जैसा है। इस दौरान धरने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी मौजूद रहे।



+ There are no comments
Add yours