Cordial Public High School में LLC & SLC 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

Cordial Public High School, हर्रापारा, बैकुंठपुर में आयोजित LLC & SLC 2026 कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन NCERT आधारित, NEP 2020 एवं Bloom’s Taxonomy के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण उपलब्धियाँ

विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि Scholar Sprint 2026 (Regional Level) प्रतियोगिता में छात्रा अफशा नाज़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया।

साथ ही, LEAD एवं SpeedLabs Foundation द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की NEET एवं JEE Foundation परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर 19वीं रैंक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुरस्कार वितरण एवं सहभागिता

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक सार्थक बनाया।

 विद्यालय प्रबंधन का संदेश

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन एवं Integrated Foundation Program विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतियोगी भावना का विकास करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours