एपेक्स स्कूल में कल होगा वार्षिक उत्सव
बैकुंठपुर
एपेक्स स्कूल न्यू सिविल लाईन, बैकुंठपुर में शनिवार को वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। जिसमें सांस्कृतिक नृत्य, नाटक और संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल होकर छात्रों को प्रोत्साहित करेंगे। कार्यक्रम के संबध में जानकारी देते हुए स्कूल के संचालक प्रमिल सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के रुप में बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, नपा उपाध्यक्ष नविता शिवहरे, डीईओ वी. के. राय, जिला खेल अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता व डॉ. महेश मिश्रा उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours