जिले में जमकर चल रहा आईपीएल मैचो में सटटा
बैकुंठपुर।

विगत सप्ताह से शुरु हुए आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता ने एक बार जुए और सट्टा के कारोबारियो को व्यस्त कर दिया है। सरगुजा आईजी की जूए पर सख्ती के बाद जुए के फड चोरी छिपे चल रहे हैं। जबकि 28 मार्च से आईपीएल शुरू होने के बाद जिले में नए पुराने जुआडियो के द्धारा ही सट्टेबाजी का खेल खेलाया जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ते सट्टे के खेल को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सटोरियो भारी पड रहे हैं। आमतौर पर आईपीएल के दौरान पुलिस सक्रियता दिखाती है। इसके बावजूद सट्टेबाज बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। लोगो का कहना है कि सटटेबाज कुछ पुलिसकर्मियो से सेटिंग कर इस कार्य को बेधडक अंजाम देते हैं जिन पुराने और प्रचलित क्षेत्रो में आईपीएल के दौरान सटटा चलने की बात सामने आ रही है उसमें पटना, कटकोना, कुडेली का सूरजपुर जिले से सरहदी क्षेत्र, कटगोडी और बैकुंठपुर के कुछ क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाज सक्रिय बताए जा रह हैं।




+ There are no comments
Add yours