भाजपा जिला कोरिया ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा बैकुंठपुर शहर मंडल मुख्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह, जोश और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक द्वारका गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, वरिष्ठ पदाधिकारी सभी वार्डों के पार्षद, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात भारत माता एवं देव पुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर राष्ट्र एवं संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत कर मंचासीन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा लाभार्थी सम्मान समारोह, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

लाभार्थियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं तथा शहर के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय और भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में पार्टी के 47 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, संगठन विस्तार, संघर्ष, सेवा और विकास यात्रा का विस्तार से उल्लेख किया।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इसका श्रेय हमारे लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं और देश की जनता के विश्वास को जाता है। आने वाले समय में नगर पालिका चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। शहर के विकास, पारदर्शिता और सुशासन के लिए भाजपा पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। देश, संगठन और सेवा भावना के नारों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी ने मिलकर भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours