नाबालिग आत्महत्या में पुलिस ने एक आरोपी को अनूकपुर से किया गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Estimated read time 1 min read

बताया जा रहा है कि फरार आरोपियो के परिजनो पर पुलिस के दबाव का नतिजा रहा कि मुख्य आरोपी को राज्यस्थान से लौटने को विवश होना पडा। जिसे कोरिया पुलिस ने मध्य प्रदेश के अनूकपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया ।

जिले में चर्चित नाबालिग आदिवासी लड़की आत्महत्या प्रकरण में कोरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी विनोद वैध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को लेकर बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट पहुंची, जहां घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।

मामले में एसप कोरिया रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि आरोपी विनोद वैध को मध्य प्रदेश के अनूकपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसपी ने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि आईसी मार्ट में कथित चोरी के आरोप के बाद मानसिक तनाव में आकर नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल बन गया था।

घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच ने महत्वपूर्ण मोड़ ले लिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फरार आरोपियों था नगद ईनाम की घोषणा

थाना बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका आत्महत्या प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा पुलिस रेग्युलेशन में निहित प्रावधानों के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को पांच हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई । सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। विदित हो कि मामले में 09.07.2026 को प्रार्थी शिवनाथ पैकरा, निवासी पुलिस लाइन बैकुंठपुर, जिला कोरिया द्वारा थाना बैकुण्ठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री कुमारी पूजा पैकरा के साथ आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर आरोपीगणों द्वारा 50,000/- की मांग करते हुए उसकी स्कूटी लूट लेने तथा प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्ध होकर नाबालिग बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बैकुंठपुर में अपराध की धारा 107, 308(2), 309(4), 296 बीएनएस एवं 3(2)(व्ही) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण में आरोपीगण के नाम

  1. विनोद बैद पिता स्व. इन्द्रचंद बैद, उम्र लगभग 50 वर्ष – गिरफ्तार
  2. जगत कुमार बैद पिता स्व. इन्द्रचंद बैद, उम्र लगभग 55 वर्ष – फरार
  3. दीपक बैद पिता जगत कुमार बैद, उम्र लगभग 30 वर्ष – फरार

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours