लखनपुर कांग्रेस कमेटी ने दी झीरम हमले में शहीद नेताओं और जवानों को दी श्रद्धांजलि

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा झीरम घाटी में सहीद हुए नेताओ और जवानों को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। झीरम घाटी के नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा सहित अनेक नेतागण और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो गए थे। लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान वहां प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, A i p c संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, पार्षद रमेश जयसवाल, कांग्रेस नेता दिनेश तायल,सुजीत गुप्ता,गप्पू खान, पार्षद अमित बारी, मीडिया सेल मक़सूद हुसैन, मोजिब खान, संतोष यादव, हफीज खान सहित कांग्रेस के पदाधिकारि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours