तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आप भी यदि सोशल मिडिया प्लेटफार्म का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाईये, यदि आपके फेसबुक मैंसेंजर पर किसी फेसबुक फ्रेंड, परिचित या रिश्तेदार ने अपने को किसी मुसीबत में बताकर आपसे रुपये करता है तो आप बिना सोचे-समझे और जानकारी लिए मैसेज के आधार पर किसी के बैंक खाते में रुपए जमा नहीं करवाएं। साइबर ठगो के द्धारा अब छोटे शहरो के लोगो को अपने निशाने पर ले जालसाजी को अंजाम दिया जा रहा है। इन ठगो के द्धारा फेसबुक मैसेंजर को हैक कर ऐसे मैसेज भेज रहे है और उसके मित्रों से रुपये ठग रहे है। इसके शिकार आम आदमी ही नहीं, बल्कि खास लोग तक हो चुके है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी से बहुत लोग ठगी से बच भी गए है। पिछले एक माह में मैजेंजर पर 19 से अधिक लोगों से बीमारी के नाम पर 10 हजार से 50 हजार रुपये की मांग की जा चुकी है।
विगत महिनो में कोरिया जिले में दर्जनो से ज्यादा चर्चित लोगों की आईडी हैक होने की शिकायत सायबर सेल में की जा चुकी हैं। सेल की जांच में पता चला है कि ठग उन लोगों का प्रोफाइल ढूंढ़ते हैं जिनके ज्यादा फ्रेंड्स हैं, या जो बड़े पदों पर हैं। ऐसे लोगों की आईडी से मदद मांगने पर कई लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं। ऐसी ठगी करने वाले ठग छोटी से छोटी रकम भी लेने में हिचक नहीं रहे हैं। ये लोगों से चैट पर मुसीबत में फंसने का हवाला देकर मदद मांगते हैं। अब तक पुलिस एक भी आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। लगभग सभी मामलों में पुलिस की कार्रवाई जांच तक ही सीमित है।
इमोषनल ब्लेक मंलिंग कर मांगते है पैसा
लोग फेसबुक के साथ मैसेंजर भी चलाते हैं। जालसाज एक मैसेज भेजकर मैसेंजर को हैक कर लेते हैं। हैक करने के बाद उससे हैकर मैसेज भेजते हैं, जिसमें खुद को किसी मुसीबत में घिरा बताते हैं। राशि किसी बैंक खाते में डालने की बात कहते हैं। लोगों को डीपी और नाम देखकर ऐसा लगता है सच मे उनका दोस्त किसी मुसीबत में है और कई लोग बिना जांच के जालसाज के खाते में रुपए जमा कर देते हैं। हैकर खाते से राशि निकलवाकर आसानी से ठगी कर लेता है।
लापरवाही से होता है एफबी अकांउट हैक
फेसबुक अकांउट पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष पासवर्ड लगा होता है, लेकिन सोशल मीडिया चैटिंग एप्पस के उपयोग के समय यूजर लापरवाही बरतने तथा सावधानी पूर्वक नहीं चलाने के कारण हैकर का शिकार हो जाता है। इसके बाद हैकर हमारी आइडी से किसी को भी संदेश भेज सकते हैं। अधिकतर हैकर हमारी आइडी का उपयोग लोगों के साथ ठगी करने के लिए करते हैं। इसके अलावा हमारे एकाउंट का नाम बदल कर आइडी से अन्य तरह की छेडड़ाड़ कर सकते हैं।
किसी भी लिंक पर नहीं करें क्लिक
साइबर जानकारों का कहना है कि फेसबुक एकांउट को हैक करने वाले हैकर लोगों के प्रोफेशन को ध्यान में रखते हुए एक लिंक के ऊपर एक संदेश लिखते हैं। जिस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई कुछ जानकारी मिलते ही एकाउंट हैक हो जाता है। ऐसे में किसी भी लिंक को खोलने के बाद मांगी गई जानकारी भरने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। यह साइट विश्वास करने लायक है या नहीं। आवश्कता नहीं हो तो ऐसी किसी भी साइट में जानकारी भरने से परहेज करना चाहिए। सोशल मीडिया के अकाउंट का आसान पासवर्ड नहीं लगाना चाहिए।
पासवर्ड बनाते समय बरतें सावधानि
फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी सार्वजनिक न करें। अपना नाम, नाम की उल्टी स्पेलिंग, बच्चों के नाम, मोबाइल नंबर, सरल संख्या को पासवर्ड नहीं बनाएं। रुपये मांगने के लिए कोई भी फेसबुक, वॉट्सएप या अन्य सोशल मीडिया पर मैसेज भेजे तो भावावेश में आकर तुरंत रुपये ट्रांसफर न करें। इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में प्राइवेसी रखें ताकि फ्रैंड लिस्ट से बाहर का व्यक्ति आपका मोबाइल नंबर या फोटो न देख सके। कस्टमर केयर नंबर की जरूरत हो तो बैंक या शॉपिंग की अधिकृत यानि ऑफिशियल वेबसाइट से ही लें, गूगल में सर्च कर मिले नंबर पर संपर्क न करें क्योंकि ठगों ने वहां कई फर्जी नंबर दे रखे हैं।
आइडी में मोबाइल नंबर और जन्म तिथि नहीं डालें
साईबर सेल के विशेषज्ञ के मुताबिक ये लोग बाहरी राज्यों में रहते हैं। लोकेशन पता करना बेहद मुश्किल होता है। सॉफ्वेयर से ये मोबाइल नंबर या जन्म दिनांक डालकर अकाउंट हैक कर लेते हैं और फेसबुक से जुड़े लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मैसेज कर रुपए मांगते हैं। जहां तक हो फेसबुक आईडी में मोबाइल नंबर व जन्म दिनांक नहीं डालें।
यहां करें शिकायत
साइबर कांड से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल पर शिकायत करें। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 155260, साइबर सेल नम्बर 0612-2216236 तथा पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 18603456999 पर सम्पर्क करें। साथ ही बेबसाइट के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विधायक और नेताओ को बनाया षिकार
ऑनलाइन एप से ठगी करने वाले जालसाज अब चर्चित चेहरो की फेसबुक आईडी हैक कर उनके परिचतों को बीमारी का मैसेज भेजकर ठगी का जाल बिछा रहे हैं। आईडी हैक करने से ठग को अफसरों के परिचितों की सूची मिल जाती है। उसी को देखकर वे अफसरों के परिचितों से मदद के बहाने पैसे मांग रहे हैं। गत दिनो में मनेन्द्रगढ विधायक एवं भाजपा के पदाधिकारियो तक के आईडी हैक कर लोगो से पैसे मांगने की वारदाते लगातार सामने आ रही है।
as


+ There are no comments
Add yours