तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
गुरुवार को बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से भी लोग अपने जरूरत की चीजे खरीदने बैकुन्ठपुर पहुंचे। कई स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में लोग होने से भीड़भाड़ नजर आई। वही कई लोग शारीरिक दूरी का पालन व मास्क नहीं लगाए थे। कोरोना का असर कम होने से लोग लापरवाही बरत रहे हैं। खरीदारी करने में इस तरह जुटे थे कि शारीरिक दूरी के नियम व मास्क लगाना भी भूल गए। वहीं लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी तक पूरी तरह टला नहीं है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतते हुए जिला प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।
as

+ There are no comments
Add yours