तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार जिले में जल्दी दस्तक दे दिया है। आमतौर पर में मानसून बैकुन्ठपुर में 17 से 20 जून तक पहुंचता रहा है लेकिन इस बार मानसूनी हवाओं की रफ्तार तेज होने और प्रदेश में भारी मात्रा में बादल और नमी के चलते जल्दी पहुंच गया।
मौसम विभाग ने मानसून के सक्रिय होने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि मानसून इस बार अपने निर्धारित समय से पांच दिन पहले ही जिले में प्रवेश कर गया है। बीते वर्ष मानसून 15 जून को बैकुन्ठपुर में पहुंचा था।
शुक्रवार को जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की पडी। वही पर जिले में रविवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
लगातार दो से तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से खेती-किसानी खेती कार्य में तेजी आ गई है। खेतों में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। इधर, किसानों को पहले मानसून का इंतजार था, लेकिन मानसून ने जिले में 12 जून को ही दस्तक दे दिया। किसानों को पहले उम्मीद थी कि मानसून 17 जून के बाद आएगा। उसी हिसाब से खेती-किसानी की तैयारी शुरू की थी। मगर, जल्द ही मानसून का प्रवेश होते ही और झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे में मुस्कान आ गई है।
किसानो का कहना है कि हर साल की तरह किसानों में मानसून का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस साल जिले में तय समय पहले मानसून की दस्तक से किसानों में खुशी की लहर है। जिलेभर में हो रही तेज बारिश से खेती-किसानी कार्य में तेज आएंगी।
किसानों का कहना है कि मई महीने में जो किसान खुर्रा बोआई कर चुके हैं। उनके लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। बता दें कि 50 फिसद किसान सिंचाई के अभाव में खुर्रा बोआई करते है, जो पुरी तरह से मानसून पर आश्रित हैं।
as

+ There are no comments
Add yours