तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
हसदेव नदी में नहाने के दौरान युवक की हुई मौत । जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज तिराहा निवासी सुरेश यादव का इकलौता पुत्र जीतू यादव 14 वर्ष अपने चार साथियों के साथ हसदेव नदी पर नहाने गया था। अचानक पानी का बहाव तेज होने पर चार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली परंतु युवक के गहरे पानी में जाने से लापता हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से खोजने का प्रयास किया परंतु काफी खोज बीन करने पर भी कोई पता नहीं चलने पर जिला मुख्यालय से गोताखोर की टीम को बुलाया गया है।
as


+ There are no comments
Add yours