तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
सामाजिक कर्तव्यों के तहत संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र वन ग्राम साजा पहाड़ के जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर दैनिक उपयोगी वस्तुओं के साथ-साथ खाद्यान्न के पैकटो को वितरित किया हैं जिससे कोरोना काल के समय संकट का सामना कर रहे वनवासियों को राहत मिल सके
l उपरोक्त विचार पूनम सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने वन ग्राम साजा पहाड़ में राशन व आहार पैकटो को वितरित करते हुए कहा इस दौरान उनके साथ संपदा महिला मंडल पदाधिकारी सरोज सिंह मांमोती दास मृणालनी बेहरा कुंदन गुप्ता भी थे
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय पार्षद व निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने संपदा महिला मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनके द्वारा उठाए गए कदम व सामाजिक कार्यों से पहाड़ी व वन ग्रामों के गरीब तबकों को काफी मदद मिलती रही है और आशा है कि परोपकार का यह कार्य निरंतर यूं ही गति से चलता रहेगा l
as

+ There are no comments
Add yours