तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कोरिया जिला प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्र ने कोरिया जिला के सभी ब्लाक अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारियों की बैठक लिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बूथ स्तर से लेकर सेक्टर तथा जोन तक कोरोना पीड़ित परिवारों की पहचान करने तथा ऐसे लोगो की सूची बनाने के निर्देश दिये जिन लोगों ने कोरोना काल मे सेवा कार्य किया है।
साथ ही सभी ब्लाक अध्यक्षों को अपने अपने कार्य छेत्रों में बूथ, सेक्टर तथा जोन कमेटियों को मजबूती से कार्य करने का अनुरोध किया। द्वितेन्द्र मिश्र ने सभी पदाधिकारियों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को निचले स्तर तक पहुचाने, उनके प्रचार-प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। सभी से अपने मन की बात खुल कर रखने को कहा ताकि हम अपनी कमजोरियों में आवश्यक सुधार कर सकें।
लगभग 4 घंटे चली इस बैठक में सभी ब्लाक प्रमुखो ने छेत्र की समस्याओं, तथा संगठन और सरकार के ताल मेल पर खुल कर अपनी बातें रखी। संगठन प्रभारी द्वितेन्द्र मिश्र ने स्पष्ट किया कि वे काँग्रेस की मजबूती के लिए, प्रत्येक ब्लॉक व जोन, सेक्टर तथा बूथ स्तर तक बैठकों मे जायेंगे। बैठक में जिले के दस ब्लाक अध्यक्षों के अलावा मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, प्रदीप गुप्ता, प्रवीर भट्टाचार्य, कृष्ण मुरारी तिवारी, मंजीत सिंह, वरूण शर्मा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours