भाजयुमो ने समस्याओं को लेकर सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन…..एक सप्ताह के भीतर नहीं हुई कार्यवाही तो उतरेंगे सड़क पर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में व भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की उपस्थिति में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले में हो रहे समस्याओं को लेकर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उक्त ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि किसानों को खाद निर्धारित केंद्रों में प्राप्त नहीं हो पा रहा है अभी जिन केंद्रों में खाद उपलब्ध है वहां बहुत लंबी कतारें लगी हुई है दिन भर इंतजार के बाद जब बारी नही आती हैं तो किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है, कुछ दुकानदारों के द्वारा कालाबाजारी कर उसे दर पर बेचा जा रहा है और बल्ले बल्ले हो रहे है और जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है

सहित निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन अध्ययन के नाम पर अभिभावकों द्वारा पूरा शुल्क लिया जा रहा है वहीं शिक्षकों को वेतन आधा दिया जा रहा है जो कि शिक्षकों के साथ गलत है लॉकडाउन के कारण दैनिक कमाई नहीं होने के कारण अभिभावक से शुल्क की मनमानी वसूली वसूली करना मानवता को शर्मनाक करने जैसा कृत्य है व आदिम जाति मनोनीत सोसाइटी में जो गोबर खाद किसानों को दिया जा रहे हैं उसकी गुणवत्ता निमखेड़ी की है गोबर की खाद की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए और निशुल्क प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था मांगे करती हैं। यदि 1 सप्ताह के भीतर इन मांगों में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी तो युवा मोर्चा जिले भर में उग्र आंदोलन करेगी। जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजयुमो उपाध्यक्ष सूरज सेठी, जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष सुमित साहू, मंत्री सिद्धार्थ तिवारी, राजेश साहू, अभय तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी, किशन देवांगन, अनूप जायसवाल, जेपी साहू, संतोष साहू,व अन्य उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours