ललमटियापारा के कोड़ाकू रहवासियों की पेयजल की समस्या पर District Magistrate ने लिया संज्ञान

Estimated read time 1 min read

दो दिन के भीतर हुआ हैण्डपंप सुधार, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नरकेली समूह जलप्रदाय योजना भी है प्रस्तावित

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर बीते दिनों तहसीलदार बैकुण्ठपुर मनमोहन सिंह ने विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत नरकेली के आश्रित ग्राम ललमटियापारा में रहने वाले कोडाकू जाति के रहवासियों की बस्ती का भ्रमण कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से पेयजल की समस्या सामने आई, जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर के ही निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव के सर्वेक्षण कर समस्या का समाधान लोकहित में किया गया है।
बता दें कि गत 14 जुलाई को तहसीलदार बैकुण्ठपुर द्वारा ग्राम पंचायत नरकेली के आश्रित ग्राम ललमटियापारा का सर्वेक्षण कराया गया। जिससे पता चला कि यहाँ कुल 40 से 50 परिवार निवास करते हैं। इनका मुख्य पेशा मजदूरी है। इन परिवारों ने लगभग 40 वर्ष पहले सूरजपुर जिले से यहां प्रवास किया है। उपलब्ध सुविधाओं में यहां 01 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है, 01 प्राथमिक शाला 1.50 किमी में स्थित है। पानी की सुविधा के रूप में 03 हैंडपम्प हैं। पर 02 हैण्डपंप में लालपानी व 01 में जलस्तर कम होने से पर्याप्त पानी ना होने की समस्या सामने आई।
सर्वेक्षण के बाद यह समस्या संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री धावड़े ने तुरंत संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। जिस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता द्वारा शीघ्र ही गांव की वस्तुस्थिति जानने टीम को गांव भेजा गया। वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ग्राम ललमटियापारा में तीन नग हैण्डपम्प स्थापित है, जिसमें से एक हैण्डपम्प में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है जबकि अन्य दो हैण्डपम्पों में लाल पानी आ रहा है। यहां के समस्त हैण्डपम्पों के जल नमूनों का परीक्षण कराया गया, जिसमें आयरन की अधिकता मानक मात्रा में पाई गई है, हैण्डपम्पों का पानी पीने योग्य है। एक हैण्डपम्प जिसका वाटर लेवल नीचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई, उसे 16 जुलाई 2021 को पाईप बढ़ाकर हैण्डपम्प चालू कर दिया गया है। वर्तमान में हैण्डपम्प से पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुये जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नरकेली समूह जलप्रदाय योजना प्रस्तावित है, जिसमें सभी घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाना है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours