तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाईयों के कारोबार में लिप्त लोगों के कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी परिपेक्ष्य में गुरूवार 12 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी झिलमिली ने ग्राम सतनगर मेन रोड़ में घेराबंदी कर बजाज मोटर सायकल सहित वहीं के नरेन्द्र तुरी को पकड़ा जिसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया जिसकी कीमती 20 हजार रूपये है। आरोपी से गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त बजाज डिस्कंवर मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, एएसआई लवकुश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, हेमंत सोनवानी, आरक्षक निलेश जायसवाल, अचल गुप्ता व विश्वजीत सिंह सक्रिय रहे।
as

+ There are no comments
Add yours