Baikunthpur @ Tahkikat News
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज से सकारात्मक वातावरण विकासत करने हेतु 01 अक्टूबर 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 1 अक्टूबर 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह, कार्यशाल, सेमीनार तथा जागरूकता शिविरों आदि का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से नियमानुसार कराया जाना है। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों के वित्तीय संरक्षण संबंधी कार्यशाला, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन आपके अधीनस्थ कार्यालयों एवं स्वायत्त शासी संस्थाओं के माध्यम से कराया जा सकता है।
समारोह का आयोजन भारत सरकार एवं राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोवेल कोरोना वायरण के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशो का पालन करते हुए किया जावे। तदानुसार अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस का आयोजन पश्चात् मय फोटोग्राफ्स प्रतिवेदन जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
as

+ There are no comments
Add yours