कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का परिचय सम्मेलन आयोजित

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात् कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गीत, कविता, नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये।

इस कार्यक्रम में सभी विषय प्राध्यापकों द्वारा अपनें विषय एवं उसके आउट कम के बारे में बताया गया। सभी प्रथम वर्ष की छात्राओं से उनका परिचय एवं उनकी रूचि के बारे में जानकारी ली गयी। अंत में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थी आचरण संहिता एवं महाविद्यालय में अध्ययन संबंधी नियम के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए रैगिंग एक अपराध है की जानकारी प्रदान की गयी एवं रैगिंग संबंधी गतिविधि होने पर फौरन महाविद्यालय प्रशासन या रैगिंग कमिटी को जानकारी देने हेतु निर्देश दिया गया। मंच संचालन कु. पूजा राजवाडे, कु. रीनू, कु. चंदा, कु.सीमा, कु. साधना, कु. विद्यावती, कु. भारती, कु. कविता, कु. निशा पैकरा, कु. रोशनी, कु. झेलम ने मिलकर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के स्टॉफ जेड.उस्मानी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, बिक्की राम, कु. नासमा बेगम, दीपशिखा मिश्रा, नीकिता दुबे, अल्का दुबे, विपीन सिंह, प्रतिभा उपाध्याय, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा, राजकुमार की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours