Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर के निर्देश पर और उनकी अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष के द्वारा कोरिया जिला के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति एवं कार्यकारिणी गठन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों रविशंकर राजवाड़े प्रदेश महामंत्री, चुरामन दास प्रदेश महामंत्री, कमल साहू प्रदेश सचिव ,रामकृष्ण साहू प्रदेश सचिव की सहमति से सूची जारी की गई है। प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि इस नियुक्ति से ब्लॉक अध्यक्षों की अच्छे से नियुक्ति एवं कार्यकारिणी का गठन होगा जिससे कांग्रेसी धरातल स्तर पर काफी मजबूत होगी।
as


+ There are no comments
Add yours