पेन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेश राज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस एण्ड आउटरीच कैम्पेन का समापन समारोह 14 नवंबर को प्रातः 11 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में श्री न्यायमूर्ति एन.व्ही. रमन्ना मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं पैटर्न-एन-चीप नालसा मुख्य अतिथि होंगे तथा न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित, न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया एवं कार्यपालक अध्यक्ष नालसा, श्री न्यायमूर्ति ए.एम.खनविलकर, न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेस कमेटी तथा के.के.वेणुगोपाल अटार्नी जनरल भारत सरकार विशेष अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नालसा के यू-ट्यूब पर किया जायेगा। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, अधीक्षक बालगृह, समस्त पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालिंटियर्स जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को कार्यक्रम से जुडने का आग्रह किया है।


सचिव श्री राज ने बताया कि जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पेन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के समापन अवसर एवं बाल दिवस पर 14 नवंबर को प्रातः 8 बजे से जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में कन्या हायर सेकेन्ड्री स्कूल बैकुण्ठपुर की छात्राओं की प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। प्रभात फेरी कन्या शाला से प्रारम्भ होकर महलपारा रोड में शर्मा नर्सिंग होम होकर बाजार होते हुए संपन्न होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours