कांग्रेस, भाजपा और गोडवाना ने एक साथ कोरिया जिला विभाजन के विरोध में सरकार के खिलाफ में संभावित नपा चुनाव का किया बहिष्कार…………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राजपत्र में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला बनने की अधिसूचना आते ही कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एक बार फिर गतिविधियां तेज हो चली है इस दौरान कोरिया बचाओ मंच ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कोरिया जिला विभाजन के और भूपेश सरकार की मनमानी के विरोध में संभावित दिसंबर महीने में होने वाले जिले के दो नगरीय निकायों बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा में चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान आज बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में गत दिनों उपजे विवाद के बाद वापस बैकुंठपुर की जनता ने एकजुट और एक स्वर में यह निर्णय लिया ।

इस संबंध में कोरिया बचाओ मंच के अहम सदस्य शैलेश शिवहरे व कोरिया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर सहित गोडवाना ने सयुक्त घोषणा करते हुए कहा गया कि भाजपा सहित गोंडवाना व सतारुढ कांग्रेस ने अपने ही सरकार के खिलाफ विरोध में आगामी नगरी निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं करेगा । उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम सरकार के मुंह पर तमाचा मार सकते हैं ।

इस दौरान बैकुंठपुर के मानस भवन में हुई बैठक के दौरान भाजपा कांग्रेस एवं गोंडवाना के सभी प्रमुख नेता व षहर के नागरिक मौजूद रहे। जिसमें काग्रेस की ओर से काग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी तो भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के साथ सभी बड़े नेता मौजूद रहे ।

वर्तामान स्थिति में आगामी दिनो में प्रदेश सरकार ने अपना अडियल रवैया नही छोडा तो यह निर्णय कोरिया जिले में कां्रगेस के लिए भारी पडने जा रहा है। अब तो हालात यह हो गया है कि भाजपा और जनता की मांग को प्रदेश सरकार पहले ही अनसुना कर रही थी अब अपने ही पार्टी की अब नही सुन रही है इसी बात को लेकर कां्रगेस के सभी आला नेता भी प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर भडके नजर आ रहे है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours